सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा मतदानअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का चुनाव शुक्रवार को होगा। 7751 मतदाता तय करेंगे किसके सिर पर ताज सजेगा। विश्वविद्यालय कैंपस में शुक्रवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू होगा, जोकि शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद रात नौ से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। शनिवार आधी रात तक मतगणना पूरी होगी और रविवार सुबह तक यानी छोटी हाेली पर जेएनयू छात्रसंघ की नई टीम भी सामने होगी।
जेएनयू कैंपस में 7751 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। विशेष छात्रों को डिजिटल बैलेट पेपर पर मतदान का मौका मिलेगा। मतदान के लिए कैंपस में पूरी तैयारियां हो गई है। दिल्ली हाईकोर्ट की समिति जेएनयू छात्रसंघ चुनाव की निगरानी कर रही है। इसकी बाकायदा वीडियोग्राफी भी की जा रही है ताकि सारे साक्ष्य अदालत में पेश किए जा सके। उधर, जेएनयू सिक्योरिटी ने शांतिपूर्वक चुनाव के लिए योजना तैयार की है। सभी छात्र संगठनों व चुनाव समिति के साथ बैठकों का दौर जारी है।