फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 544 नए मामले, दो मरीजों ने तोड़ा दम; 607 संक्रमितों ने जीती जंग

Sat, 09 Jul 2022 09:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 2264 व कंटेनमेंट जोन 316 हैं। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 544 नए मामले मिले हैं व दो मौतें दर्ज हुई हैं। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 3.37 फीसदी पर है। वहीं, 607 मरीजों ने कोरोना को हराया है। 

विज्ञापन

  
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 16158 टेस्ट हुए हैं। इसमें से 11160 आरटीपीसीआर व 4998 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में 1595 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, अस्पतालों में 151 मरीज भर्ती हैं। इसमें से आईसीयू में 55, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 41 व वेंटिलेटर पर दो मरीज भर्ती हैं।  

बीते 24 घंटे में 25737 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 2197 लोगों ने पहली, 5095 लोगों ने दूसरी व 18445 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 2264 व कंटेनमेंट जोन 316 हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें