भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि देश में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। कानून बचाने के लिए ही हम आज हिंदू समाज सड़क पर उतरा है।
उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में दिल्ली में हिंदू संगठन संकल्प मार्च निकाल रहे हैं। विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा निकाला गया मार्च मंडी हाउस से होकर जंतर मंतर पर खत्म होगा। तिरंगा लहराते हुए और जय श्री राम के नारे लगाते हुए सैकड़ों लोगों ने हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ संकल्प मार्च में हिस्सा लिया है। इसमें भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और कपिल मिश्रा भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
उत्तरी दिल्ली के पूर्व मेयर अवतार सिंह ने कहा कि इस संकल्प मार्च के लिए आज कई हिंदू संगठन सड़कों पर हैं। हम यहां हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आए हैं। इस मार्च के कारण मध्य दिल्ली में कई सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि देश में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। कानून बचाने के लिए ही हम आज हिंदू समाज सड़क पर उतरा है। इस मार्च का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार कर रहे हैं।