फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से जाना था लखनऊ: 50 फीसदी छूट के चक्कर में बुक करवाए एयरलाइन टिकट, यात्रा से पहले हुआ कुछ ऐसा उड़े होश

Wed, 08 Feb 2023 08:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। कम पैसों में हवाई टिकट देने के नाम पर 50 लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है।  इनके कब्जे से पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन, डेबिट, आधार और एक पैन कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी साइबर सेल ने रियायती दाम पर हवाई टिकट देने का झांसा देकर 50 से अधिक लोगों से ठगी करने वाले तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी टिकट पर 25 से 50 फीसदी की छूट देने का झांसा देते थे। 
विज्ञापन


इनके कब्जे से पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन, डेबिट, आधार और एक पैन कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव कॉलोनी, रेवाड़ी, हरियाणा निवासी रोहित कुमार मट्टा, जीरकपुर, पंजाब निवासी सुनील कुमार और भूपगंज बाजार, बहराइच यूपी निवासी प्रवीण तिवारी के रूप में हुई है। 

अंकुर जिंदल ने एयरलाइन टिकट बुकिंग के नाम पर 62 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत साइबर पोर्टल पर की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह नवंबर 2022 को ऑनलाइन एयरलाइन टिकट बुकिंग के लिए गूगल पर सर्च किया था। कुछ देर बाद उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। खुद को ट्रैवल एजेंट सुनील कुमार बताकर ऑनलाइन हवाई टिकट बुकिंग करने की बात कही। 
विज्ञापन


8 नवंबर को शिकायतकर्ता ने आरोपी व्यक्ति से संपर्क किया और दिल्ली से लखनऊ के लिए 3 एयरलाइन टिकट बुक करवाया। फिर उसने पांच टिकट बुक करवाए। बाद में हवाई टिकट की स्थिति की जांच करने पर पता चला कि सभी टिकट रद्द पाए गए। 
 

आरोपियों से संपर्क करने पर पता चला कि उनका मोबाइल नंबर बंद मिला। साइबर सेल के निरीक्षक अजय दलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी जीरकपुर का रहने वाला है। पुलिस की एक टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि सिद्धी विनायक नाम से ट्रैवल एजेंसी को गूगल और जस्ट डायल पर पंजीकृत करवाया है। जब भी कोई व्यक्ति एयरलाइन टिकट की बुकिंग के लिए गूगल सर्च करते थे तो वह उस व्यक्ति का विवरण प्राप्त कर लेते थे।
विज्ञापन

इसके बाद वह भारी छूट की पेशकश कर ठगी को अंजाम देते थे। पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए उन्हें टिकट का विवरण भेज देते थे। भुगतान करने के बाद यात्रा की तारीख से पहले हवाई टिकट को रद्द कर देते थे और राशि ले लेते थे। पुलिस ने बताया कि रोहित उबर की टैक्सी चलाता था। उत्तरी जिला साइबर सेल उसे ठगी के एक मामले में गिरफ्तार कर चुकी है और वह शाहदरा के एक ठगी के मामले में वांछित है। वहीं प्रवीण पर भी दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें