दमकल विभाग ने बताया कि मृतक की पहचान हरिजन कॉलोनी निवाली रवि शर्मा (25) के तौर पर हुई है। इसके अलावा किसी और प्रकार की हताहत नहीं हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया है।
दमकल अधिकारी ने बताया की शॉर्ट सर्किट की वजह से गैस सिलेंडर में आग और फिर यहां ब्लास्ट हो गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।