फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पांच नाबालिगों ने जान लेकर लिया बदला, दस से ज्यादा किए शरीर पर वार; खुद किया वीडियो वायरल

Thu, 11 May 2023 07:31 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पांच नाबालिगों ने चाकू मारकर 16 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी। नाबालिगों ने पिटाई का वीडियो बनाया और वायरल भी कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीरपुरी में मंगलवार रात पांच नाबालिगों ने 16 वर्षीय फाजिल की हत्या कर दी। पुलिस को जांच में पता चला है कि फाजिल एरिया के कुछ अन्य नाबालिगों को पीटता था। एक नाबालिग की पिटाई का वीडियो बनाकर उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। इसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, फाजिल परिवार के साथ जहांगीरपुरी आई-ब्लॉक में रहता था। परिवार में माता-पिता और अन्य सदस्य हैं। पिता रेहड़ी लगाकर फल बेचते हैं। मंगलवार रात को फाजिल खाना खाकर घूमने के लिए घर से बाहर निकला था। इस बीच वह जे-ब्लॉक में पहुंचा। वहां जाते ही आरोपियों ने उसे घेर लिया और पिटाई शुरू कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि फाजिल जान बचाने के लिए इधर-उधर भागा। लेकिन लोगों की मौजूदगी में नाबालिगों ने फाजिल पर चाकू से दस से अधिक वार कर दिए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम मौके पर पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर रात छापे मारकर पांच नाबालिगों को दबोच लिया। पुलिस अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें