नोएडा में एक डिग्री कॉलेज के शिक्षक नववर्ष पर पार्टी कर रहे थे। इस दौरान समोसा खाने से 40 शिक्षकों की तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए सभी शिक्षक अस्पताल में भर्ती हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दनकौर में प्रसिद्ध मिठाई की दुकान से नववर्ष पर समोसा खरीदकर डिग्री कॉलेज के शिक्षक पार्टी कर रहे थे। इस दौरान करीब 40 शिक्षक फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी शिक्षक इलाज के लिए दनकौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से उन्हें जिम्स हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, फूड पॉइजिंग को लेकर शहर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
शिक्षकों ने समोसे में जहीरले जीव निकलने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि समोसे में जहरीले जीव निकलने के कारण ही सभी लोग बीमार हुए हैं। हालांकि सभी का इलाज किया जा रहा है।