फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने 13 साल की बच्ची से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बृहस्पतिवार रात 13 साल की किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज करने में आनाकानी की।
विज्ञापन


पुलिस के रवैये के विरोध में लोग थाने के बाहर जमा हो गए और जमकर हंगामा किया। बाद में शाहबाद डेयरी पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया।

इसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार किशोरी अपने परिजनों के साथ शाहबाद डेयरी इलाके की झुग्गी में रहती है।

बृहस्पतिवार रात किशोरी ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाला फिरोज ने उसे बहाने से अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सूचना के बाद परिजनों ने फिरोज की तलाश की, लेकिन वह फरार हो गया। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

विज्ञापन

मामला दर्ज करने में आनाकानी

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

लोगों का विरोध होता देख पुलिस पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गयी।

जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी फिरोज रिक्शा चलाता है। वह शादीशुदा है और दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें