दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में शुक्रवार शाम चार बदमाशों ने एक निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट से मारपीट कर 27 लाख रुपये लूट लिए। जख्मी कलेक्शन एजेंट को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, रामप्रकाश मूलत: मध्य प्रदेश का रहने वाला है। गत चार साल से वह दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में रह रहा है और एक निजी कंपनी में बतौर कलेक्शन एजेंट कार्यरत है। वह एक दुकान से कैश लेकर दूसरे दुकान में पहुंचाता है।