बाद में देहात कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उस पर लूट, चोरी आदि के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी छोटे उर्फ श्याम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह पेशेवर अपराधी है। देहात कोतवाली में ही उसके खिलाफ करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बीते दिनों छह अप्रैल को वह पुलिस के साथ भाईपुरा की पुलिया पर हुई मुठभेड़ के दौरान भागने में कामयाब रहा था। उसके दो साथियों को पुलिस ने दबोच कर जेल भेज दिया था।
श्याम पर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी, साथ ही उसकी तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही थीं, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहा था। मंगलवार को आरोपी ने खुद ही एसएसपी कार्यालय पहुंच कर सरेंडर करने की बात एसएसपी से कही।
इसी दौरान देहात कोतवाल मय टीम के मौके पर पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उस पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा थी। बीते छह अप्रैल को मुठभेड़ के दौरान वह भागने में कामयाब रहा था।