फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने से पहले युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर पैरों तले खिसक गई जमीन

Thu, 24 May 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली में एक और युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला। नोट में युवक ने कुछ ऐसा लिखा, जिसने भी पढ़ा उसके ही पैरों तले जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन


घटना पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके की है। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त अजीत सिंह (25) के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। 

युवक ने अपनी कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लिखा था कि नौकरी छोड़ने के बाद उसे पीएफ और एक माह की सैलरी नहीं दी गई। वह बीमार पिता का इलाज भी नहीं करा पा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने नोट मिलने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

अजीत काफी हताश हो गया था

फाइल फोटो
पुलिस के मुताबिक, अजीत परिवार के साथ तिलक विहार में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा भाई व बहन हैं। कुछ माह पहले अजीत निजी कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन उसने नौकरी छोड़ दी। अजीत को एक माह की सैलरी नहीं दी गई। 

वहीं, आवेदन करने के बाद भी पीएफ नहीं दिया गया। अजीत काफी हताश हो गया था। 20 मई को परिवार के सदस्य एक कार्यक्रम में सुल्तानपुरी गये थे। इस बीच अजीत ने घर में फांसी लगा ली। नोट में उसने कंपनी के एचआर और एक अधिकारी पर परेशान करने का आरोप लगाकर उसकी मौत का जिम्मेदार बताया है। 

दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में आदमी आत्महत्या करता है। अपने आत्महत्या नोट में, उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के डीएम और एचआर जहां वह काम करते थे, कथित रूप से उनकी आत्महत्या के लिए ज़िम्मेदार हैं क्योंकि उन्होंने नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें बकाया राशि देने के लिए कथित तौर पर परेशान किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें