फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2215 किसानों को जल्द मिलेगा आशियाने का हक

Fri, 18 Dec 2015 06:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद किसानों को पांच फीसदी आवासीय भूखंड अब मिलने जा रहा है। प्राधिकरण 2215 किसानों को सेक्टर-145 में पांच फीसदी आवासीय भूखंड का आवंटन पत्र इसी माह जारी कर देगा।
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ पीके अग्रवाल व राजेश प्रकाश ने बृहस्पतिवार को बोर्ड रूम में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1997 के बाद से अब तक जिन किसानों की जमीन ली गई है, उनमें से 2215 किसान ऐसे हैं, जिनको पांच फीसदी आवासीय भूखंड अब तक नहीं मिला है।

इन किसानों को बहुत जल्द उनका हक मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि सेक्टर-145 में करीब छह लाख वर्ग मीटर जमीन तय की गई है। इसमें से 3.70 लाख वर्ग मीटर आवंटित की जाएगी। बाकी पर विकास कार्य होंगे, जिनमें सड़क, स्कूल, पार्क, दुकानें, ग्रीन बेल्ट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


पीके अग्रवाल ने बताया कि किसानों को इस माह के अंत तक जमीन का आवंटन पत्र जारी कर दिया जाएगा। उसकेबाद ड्रा कर भूखंड नंबर भी आवंटित कर दिए जाएंगे।

यह जमीन पहले एनईजेड के लिए आरक्षित थी, मगर वह प्लान बदल चुका है। इस जमीन की लैंडयूज बदलने की प्रक्रिया चल रही है। शासन से बहुत जल्द अनुमति मिल जाएगी। उसके बाद आवंटन पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें