फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: बीते पांच महीने में आज आए सबसे अधिक नए मामले, संक्रमण दर हुई आठ फीसदी से अधिक

Thu, 23 Jun 2022 10:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 23,879 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 17,549 आरटीपीसीआर व 6330 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 3564 है।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में उछाल आया है। बीते पांच महीने में संक्रमण के सबसे अधिक 1934 मामले मिले हैं। इससे पहले तीन फरवरी को एक दिन में 2668 मरीज मिले थे। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 8.10 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, 1233 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 23,879 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 17,549 आरटीपीसीआर व 6330 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 3564 है। वहीं, अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 265 है। इसमें से आईसीयू में 88, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 70 व वेंटिलेटर पर 21 मरीज भर्ती हैं। 

बीते एक दिन में 26121 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 1890 लोगों ने पहली व 5135 लोगों ने दूसरी खुराक ली है। वहीं, 19096 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 5755 व कंटेनमेंट जोन 309 हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें