स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में 30398 टेस्ट किए गए हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 165 है। आईसीयू में 48, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 40 व वेंटिलेटर पर तीन और होम आइसोलेशन में 4358 मरीज हैं।
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से राहत मिली है। बीते 11 दिन बाद कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है वहीं, संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे पहुंच गई है। रविवार को कोरोना के 1485 नए मामले मिले हैं व संक्रमण दर 4.89 फीसदी दर्ज की गई है। इससे पहले 19 अप्रैल को एक मरीज की मौत हुई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में 30398 टेस्ट किए गए हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 165 है। आईसीयू में 48, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 40 व वेंटिलेटर पर तीन और होम आइसोलेशन में 4358 मरीज हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 5997 है। बीते 24 घंटे में 83131 लोगों ने टीके की खुराक ली है।