फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं के छात्र ने निकाला सम-विषम फॉर्मूले का हल

विज्ञापन
विज्ञापन
1 जनवरी से दिल्ली में सम-विषम गाड़ियां एक-एक दिन कर सड़क पर दौड़ेगी। दिल्ली सरकार के फैसले से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। लोग समझ नहीं पा रहे वह कैसे समय पर दफ्तर या फिर दूसरी जगह पहुंचेंगे।
विज्ञापन


एमिटी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले अक्षत मित्तल ने वेबसाइट बनाकर लोगों की परेशानी कम करने का प्रयास किया है। वेबसाइट पर क्लिक करके अपने रूट की जानकारी देकर आसानी से कार पूलिंग की जा सकती है।

स्कूल की प्रिंसिपल रेनू सिंह ने बताया कि दिल्ली में सम-विषम नंबर की गाड़ियों के एक-एक दिन सड़क पर चलने के फैसले को लेकर लोग सोशल साइट्स पर दिक्कतें बता रहे हैं। इन सब बातों को देखते हुए अक्षत ने वेबसाइट बनाई है।
विज्ञापन

कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

www.dd-even.com  पर लोग इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर किसी के पास सम नंबर की गाड़ी है। नए फैसले से वह 6 दिनों में से सिर्फ तीन दिन ही गाड़ी सड़क पर उतार पाएगा। ऐसे में शख्स तीन दिन कैसे ऑफिस या अन्य स्थान पर जाएगा यह बड़ी समस्या है। ऐसे लोग इस वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वेबसाइट पर देनी होगी डिटेल
वेबसाइट पर जाकर उसमें पूरी डिटेल डालनी पड़ेगी। इसमें शख्स का नाम, गाड़ी नंबर, पता आदि चीजों की जानकारी देनी होगी। अगर उस रूट पर किसी विषम गाड़ी वाले शख्स ने रजिस्ट्रेशन किया होगा तो उसके साथ कार पूलिंग की जा सकती है।
विज्ञापन

एनसीआर को किया जाएगा शामिल

रेनू सिंह ने बताया कि अभी दिल्ली और नोएडा को वेबसाइट में शामिल किया गया है। फरीदाबाद, गुड़गांव को भी इसमें शामिल किया जाएगा, ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके। अक्षित ने बहुत अच्छा प्रयास किया है। इससे न सिर्फ हजारों लोगों को फायदा मिलेगा बल्कि स्कूल का नाम भी ऊंचा किया है।

अपने मुताबिक कर सकते हैं कार पूलिंग
अगर कार पूलिंग किसी महिला को करनी है और वो किसी महिला के साथ ही कार पूलिंग करना चाहती है तो इसके लिए वेबसाइट पर विकल्प मौजूद है। इसमें आपको अपनी प्राथमिकता बतानी होगी। उसी के अनुसार कार पूलिंग करने वाले लोगों की लिस्ट आएगी। अक्षत ने बताया कि अगर एक ही रूट पर 4 से 5 लोग जाने वाले होंगे तो लोगों को इसका बहुत फायदा मिलेगा। ऐसे में लोगों को हफ्ते में एक दिन ही अपनी गाड़ी निकालनी पड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें