फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से हुई थी बहस: दिल्ली में 12वीं कक्षा के छात्र की आठ दिन हुई मौत, स्कूल के बाहर मारपीट में हुआ था घायल

Sun, 24 Dec 2023 03:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मारपीट में घायल हुए छात्र की आठ दिन बाद मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घटनाओं के क्रम और मौत के सही कारण का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है। 
 
विज्ञापन
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मारपीट में घायल हुए 12वीं कक्षा के छात्र की आठ दिन शनिवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल के बाहर किसी बात को लेकर बहस के बाद दूसरे छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र की पिटाई कर दी थी, जिससे वह घायल हो गया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भजनपुरा इलाके में गली नंबर-4 में रहने वाले जितेंद्र (54) एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा है, जिनकी उम्र 17 साल है। उनका बेटा जन कल्याण स्कूल भजनपुरा में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। 15 दिसंबर को स्कूल से लौटते समय उनके बेटे का गली नंबर-20, डी ब्लॉक, भजनपुरा में बेटे का स्कूल के लड़के और कुछ अन्य लोगों के साथ झगड़ा हो गया। 

इस दौरान उसके सिर और चेहरे पर चोटें आईं। कोई एमएलसी नहीं बनाई गई और कुछ बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों ने मामला सुलझा लिया था। घायल लड़के ने पास के क्लिनिक से प्राथमिक उपचार लिया और घर चला गया। आठ दिन बाद 23 दिसंबर को सुबह पीड़ित छात्र की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया। जीटीबी अस्पताल से मारपीट की सूचना मिलने के बाद पीड़ित के पिता की शिकायत पर तुरंत मारपीट का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद 23 दिसंबर की रात में ही आरएमएल अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि पीड़िता की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों स्कूली लड़कों के बीच 12 दिसंबर को स्कूल के बाहर बहस हो गई थी। 15 दिसंबर को स्कूल के लड़के और अन्य लोगों ने स्कूल के बाद शाम लगभग 5:00 बजे पीड़ित पर हमला किया और उसके साथ मारपीट की। घटनाओं के क्रम और मौत के सही कारण का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें