फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार: 1220 वकीलों ने उठाया दिल्ली ने उठाया बीमा सुविधा का लाभ, खर्च हुए 7.25 करोड़ रुपये

Wed, 24 Nov 2021 07:46 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुधवार को अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन पर इसके लिए आरोप मढ़े जाते हैं कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा, लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार बंद कर सभी आवश्यक योजनाओं के लिए धन उपलब्ध कराया है...
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना काल से पहले ही दिल्ली सरकार ने राजधानी के वकीलों को मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान कर दी थी। इसका बड़ा लाभ वकील समुदाय के लोगों ने उठाया और अब तक 1220 अधिवक्ताओं को इस योजना के अंतर्गत मदद दी जा चुकी है। इस पर 7.25 करोड़ jgपये का खर्च हुआ है। हालांकि, सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कुल 12.25 करोड़ रुपये जारी किए थे। उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार इस तरह की कल्याणकारी योजनाओं को लागू करती रहेगी।

विज्ञापन


बुधवार को अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन पर इसके लिए आरोप मढ़े जाते हैं कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा, लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार बंद कर सभी आवश्यक योजनाओं के लिए धन उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लोगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहती है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें