फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: नोएडा में बेटियों का रहा दबदबा, टॉप 10 के 14 छात्रों में से 12 लड़कियों ने मारी बाजी

Sat, 20 Apr 2024 07:33 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

टॉप-10 सूची में 14 में से 12 लड़कियां शामिल हैं। लगातार दूसरे साल जिले में पहले नंबर पर छात्रा का कब्जा रहा। टॉप-10 में सबसे अधिक आठ छात्राएं दादरी क्षेत्र की हैं। पिछले वर्ष भी नोएडा का हाल ऐसा ही रहा था। तब टॉप-10 में नोएडा का एक भी छात्र शामिल नहीं था।
 
विज्ञापन
UP Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरमीडिएट में एक बार फिर बेटियों का दबदबा रहा है। टॉप-10 सूची में 14 में से 12 लड़कियां शामिल हैं। लगातार दूसरे साल जिले में पहले नंबर पर छात्रा का कब्जा रहा। टॉप-10 में सबसे अधिक आठ छात्राएं दादरी क्षेत्र की हैं। वहीं, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जिले का परीक्षा परिणाम 2.55 प्रतिशत अधिक रहा हैं। 20 छात्रों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। जबकि पिछले वर्ष 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 11 रही थी। वर्ष 2022 में एक भी छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल नहीं कर सका था।

विज्ञापन

इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में एक बार फिर नोएडा के स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। टॉप-10 में केवल दो छात्र नोएडा के हैं, जबकि बाकी सभी छात्र ग्रेटर नोएडा, दादरी, बिलासपुर और रबूपुरा क्षेत्र के हैं। पिछले वर्ष भी नोएडा का हाल ऐसा ही रहा था। तब टॉप-10 में नोएडा का एक भी छात्र शामिल नहीं था। वहीं टॉप-10 सूची में केवल दो छात्र हैं और बाकी 12 छात्राएं हैं। नंबर एक से लेकर 10 तक पर लड़कियों ने बाजी मारी है। 

ऐसा पहली बार हुआ है। सूची में शामिल दो छात्र नीरज सोलंकी ने दूसरा और अजीत कुमार राय ने 10वां स्थान लड़कियों के साथ साझा किया हैं। वहीं, लगातार दूसरे वर्ष परिणाम में लड़की ने परचम लहराया है। टॉप-10 सूची में दो नंबर पर दो, छह पर तीन और दस नंबर पर दो परीक्षार्थी रहे हैं। उधर, 12वीं का परीक्षा परिणाम में दो साल बाद सुधार हुआ है। पिछले वर्ष 12वीं का परिणाम 82.41 प्रतिशत रहा था, लेकिन इस वर्ष 84.96 प्रतिशत रहा है। 2.55 प्रतिशत की वृद्धि रही हैं।

बाल अपचारी ने भी पास की परीक्षा

बलात्कार के आरोप में बंद एक बाल अपचारी ने भी कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की है। उसने 53.6 प्रतिशत अंक हासिल किए है। वह फेस-2 स्थित बाल सुधार गृह में बंद है और वहां से बंबावड़ स्थित केंद्र पर परीक्षा दी थी। बेटे की सफलता से परिजन खुश है, लेकिन उसके भविष्य को लेकर चिंतित है। हाईस्कूल में भी बाल अपचारी ने 50 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए थे।

साल दर साल 12वीं का परीक्षा परिणाम

वर्ष परिणाम प्रतिशत
2018 87.40
2019 80.47
2020 83.44
2021 प्रतिशत जारी नहीं हुआ
2022 86.74
2023 82.41
2024 84.96

इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची

स्थान नाम             प्रतिशत             स्कूल
1 निधि रानी 93.80 मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज, दादरी
2 नीरज सोलंकी 93.40 शिवराज शर्मा इंटर कॉलेज बिलासपुर
2 विधि             93.40             एसआरएस इंटर कॉलेज, खेड़ा धर्मपुरा दादरी
3 अंकिता सिंह 93.20 नोएडा कन्या इंटर कॉलेज भंगेल
4 रितु 92.60 मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी
5 मोनिका गौतम 92.20 मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी
6 महक             91.80             मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी
6 सोनाली भाटी 91.80   एसडीके विद्यालय रबूपुरा
6 मानसी 91.80 बाल उदय मॉडल इंटर कॉलेज हल्दौनी
7 शुभा नागर 91.40 एसआरएस इंटर कॉलेज, खेड़ा धर्मपुरा दादरी
8 पलक तोमर 91.20   मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी
9 मानसी तोंगड़ 91.00 एसजेएच इंटर कॉलेज सैंथली
10 अजीत कुमार राय 90.80   एसके इंटर कॉलेज गढ़ी चौखंड़ी
10 सिद्धि 90.80 डॉ. शिव चरण शर्मा इंटर कॉलेज, दौला रबूपुरा

टॉपर निधि रानी के विषय वार अंक

विषय   अंक
हिंदी 96 प्रतिशत
अंग्रेजी   93 प्रतिशत
गणित 96 प्रतिशत
भौतिक विज्ञान 87 प्रतिशत
रसायन विज्ञान   97 प्रतिशत
कुल 469/500
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों ने मारी बाजी

ग्रामीण क्षेत्र के कैमराला और पल्ला समेत अन्य गांवों के स्कूल भी इस बार पीछे नहीं हैं। कैमराला गांव के आरएमएम पब्लिक स्कूल(दसवीं तक) का परिणाम 98 फीसदी रहा है। जबकि यहां के कक्षा 10 के छात्र सागर मावी ने 86 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉप किया है। स्कूल के चेयरमैन सतेंद्र मावी ने बताया कि यह केवल विद्यार्थियों की मेहनत का नतीजा है। वहीं, पल्ला गांव के एमडी इंटर कॉलेज के चेयरमैन राजवीर सिंह भाटी ने बताया कि कक्षा 10वीं के छात्र आयुष ने 89.5 फीसदी लाकर स्कूल टॉप किया है। जबकि अनुष्का ने 86.1 और कोशांबी ने 85.6 फीसदी अंक लाकर दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं।

हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा है। हालांकि इंटरमीडिएट में रैंक अच्छी नहीं मिली है। अगले वर्ष और बेहतर परिणाम लाने का प्रयास किया जाएगा। टॉपर्स के साथ सफलता हासिल करने वाले सभी छात्रों को अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें