फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 ट्रेनें रद्द, 10 के रूट बदले, 37 लेट

Thu, 26 Jun 2014 01:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरा(बिहार) में राजधानी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से बुधवार को गाजियाबाद स्टेशन पर यात्री सशंकित दिखे। हादसे के कारण दिल्ली-हावड़ा समेत कई रूटों का संचालन गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन


नई दिल्ली से जलपाईगुड़ी की ट्रेन एलएनजेपी एचपी समेत 11 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। वहीं करीब दर्जनभर के रूट बदल दिए गए। करीब 37 ट्रेनें छह से आठ घंटे तक देरी से होकर चलीं।

काफी यात्रियों ने अपने टिकट कैंसल कराए। सैकड़ों यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे।

यदि हादसा हो तो क्या हो?
गाजियाबाद से जहां करीब 175 यात्री ट्रेन रोजाना गुजरती हैं और हर महीने एक-दो मालगाड़ी डी-रेल होती रहती हैं। यदि कोई हादसा हो जाए तो यहां उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


यहां केवल एक डिस्पेंसरी है, जिसमें कर्मचारियों का उपचार होता है। हेल्थ यूनिट के सीएमएस डा. संतकुमार ने बताया कि रेलवे के पास पर्याप्त इंतजाम हैं।

जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों से भी हमारा कांटेक्ट है। वहां बेड संख्या के हिसाब से हम यात्रियों को भर्ती करा सकते हैं।

इन ट्रेनों के बदले रूट
बिहार संपर्क क्रांति, अमृतसर-सहरसा, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस, कटिहार-आम्रपाली, वैशाली एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, रक्सौल-दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल।

तीन घंटे तक बाधित रहा दिल्ली-हावड़ा अप रेलवे ट्रैक
कानपुर से गाजियाबाद आ रही मालगाड़ी का पैंटो मंगलवार रात सोमना स्टेशन के पास अचानक टूटने से तीन घंटे तक दिल्ली-हावड़ा अप ट्रैक बाधित रहा। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

इस दौरान थर्ड लाइन पर कॉशन लगाकर तीन एक्सप्रेस और दो मालगाड़ी को धीमी गति से निकाला गया। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात 12.30 बजे इंजीनियरों ने उसे सहीं किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें