फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक रहे आंगनबाड़ी के फर्जी आवेदन फार्म

Thu, 26 Jun 2014 09:07 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी का झांसा देने वाले कई आवेदन फार्म बाजार में बिक रहे हैं। इन आवेदन फार्मों में आंगनबाड़ी में भर्ती के आवेदन भी शामिल हैं। मामला अब प्रशासन तक भी जा पहुंचा है।
विज्ञापन


हालांकि अधिकारी इससे अभी अनभिज्ञता जता रहे हैं। उनका कहना है कि शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस श्रीवास्तव बताते हैं कि कितने लोगों ने इसका आवेदन फार्म भरा है और कहां से ये फार्म छपवाए गए, इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि जब आवेदन करने वाले लोग सामने आएंगे तो मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा।

श्रेयस श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग में फिलहाल कोई भर्ती नहीं हो रही। विभाग की ओर से किसी भी तरह के आवेदन नहीं मंगाए गए हैं।

ऐसे में बाहरी लोग ही फर्जीवाड़े में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इस अब प्रत्येक माह ऐसे स्टाल की जांच कराई जाएगी जहां सरकारी नौकरी के आवेदन पत्र बेचे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें