राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में शुक्रवार को जारी होने वाला हेल्थ बुलेटिन शनिवार सुबह जारी किया गया। इसके अनुसार राजधानी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1607 मामले सामने आए, वहीं दो लोगों की मौत भी हो गई।
इन मामलों के साथ ही दिल्ली की संक्रमण दर पांच प्रतिशत से ऊपर जा चुकी है। आज जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली की वर्तमान संक्रमण दर 5.28 फीसदी है और 1246 लोग ठीक भी हो गए। मालूम हो कि इस दौरान 30459 टेस्ट किए गए थे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 29 अप्रैल की बुलेटिन के अनुसार इस वक्त दिल्ली में 3863 लोग होम आईसोलेशन और 139 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 29 अप्रैल की बुलेटिन के अनुसार इस वक्त दिल्ली में 3863 लोग होम आईसोलेशन और 139 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 45 आईसीयू में, 42 ऑक्सीजन सपोर्ट पर, तीन वेंटिलेटर पर हैं।
शुक्रवार की कोरोना बुलेटिन अनुसार 24 घंटे में दिल्ली में कुल 60,287 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। अब तक दिल्ली में कुल 18,81,555 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 18,49,772 लोग ठीक हो चुके हैं और 26,174 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। दिल्ली की कुल संक्रमण दर 4.97 प्रतिशत और मृत्युदर 1.39 प्रतिशत है। वर्तमान में दिल्ली में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 5609 है।
गुरुवार को सामने आए थे 1490 नए मामले, दो की हुई थी मौत
गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 1490 नए मामले मिले हैं व दो मरीजों की मौत हुई। इससे पहले छह फरवरी को 1410 नए मामले मिले थे। हालांकि, राहत की बात यह है कि नए मामलों के साथ संक्रमण दर पांच से नीचे यानि 4.62 फीसदी रही। वहीं, 1070 मरीज कोरोना से ठीक हुए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोरोना के 32248 टेस्ट किए गए। होम आइसोलेशन में 3636, अस्पतालों में 151, आईसीयू में 37, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 44 व वेंटिलेटर पर दो मरीज भर्ती हैं। बीते 24 घंटे में 38121 लोगों ने टीके की खुराक ली है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 5250 व कंटेनमेंट जोन की संख्या 148 है।