फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: गाजियाबाद में लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा, लापरवाह महिला के खिलाफ किया गया केस दर्ज

Wed, 07 Sep 2022 04:31 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लिफ्ट में एक महिला का पालतू कुत्ता बच्चे पर हमला कर उसे काट लेता है। बच्चा दर्द से कराहता है, महिला बच्चे को संभालने या उससे पूछने के बजाय चुपचाप लिफ्ट में खड़ी रहती है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो में बच्चे पर हमला करता कुत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना नंदग्राम क्षेत्र की राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को ले जा रही थी। इसी बीच कुत्ते ने लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को काट लिया। महिला दर्द से कराहते बच्चे को संभालने या पूछने के बजाय लिफ्ट में चुपचाप खड़ी रही। महिला का दिल नहीं पसीजा। बच्चे के पिता ने महिला के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संभावना जताई जा रही है कि अब महिला को पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में काफी रोष है। नगर निगम ने कुत्ते की मालकिन पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।   

विज्ञापन

 
गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस के मुताबिक, राजनगर एक्सटेंशन में चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में हुई घटना का वीडियो कल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जहां एक कुत्ते ने अपने मालिक की मौजूदगी में एक बच्चे को काट लिया। बच्चे के पिता की शिकायत पर नंदग्राम थाना में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

बच्चे को दर्द से कराहता देख भी नहीं पसीजा महिला का दिल
जानकारी के मुताबिक, बच्चा चौथी कक्षा में पढ़ता है और जिस वक्त यह घटना हुई तब वह ट्यूशन से लौट रहा था। इस दौरान लिफ्ट में महिला अपने पालतू कु्त्ते के साथ प्रवेश करती है। महिला लिफ्ट में कुत्ते के साथ पीछे की ओर खड़ी दिखाई देती है और बच्चा कुत्ते से बचने के लिए आगे की तरफ आता है। इस बीच कुत्ता बच्चे पर हमला कर देता है और बच्चे की कमर के पास काट लेता है। वह कटे हुए स्थान को पकड़े दर्द से कराहते हुए खड़ा रहता है। दर्द के कारण बच्चा सही से पैर जमीन पर भी नहीं रख पाता, वह लंगड़ाते हुए चिल्लाता है। लेकिन पास में खड़ी महिला का दिल नहीं पसीजता। वह बच्चे को संभालने का प्रयास भी नहीं करती और चुपचाप लिफ्ट में खड़ी रहती है।



बच्चे ने मां को घटना के बारे में बताया
जब बच्चा घर पहुंचता है तो वह अपनी मां को घटना के बारे में बताता है। वहीं जब बच्चे के पिता सोसाइटी में पहुंचे तो वह महिला अपने पालतू कुत्ते को घुमा रही थी। जब महिला से उन्होंने इस बारे मे बात की तो महिला ने कोई सही जवाब नहीं दिया और अपने फ्लैट में चली गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें