फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 के सिक्के के फेर में उलझी पुलिस, न लेने पर आ रही शिकायतें

Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
10 के सिक्के
विज्ञापन
इन दिनों नोएडा पुलिस 10 के सिक्के के फेर में उलझ गई है। पुलिस कंट्रोल रूम में हर दिन दुकानदार की तरफ से 10 के सिक्के न लेने की 15 से 20 शिकायतें आ रही हैं। 
विज्ञापन


इससे पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मी भी परेशान हो गए हैं। हालत ये हो गई है कि फोन करके इन्हें दुकानदारों को समझाना पड़ रहा है।

तब जाकर कहीं दुकानदार 10 के सिक्के लेने की हामी भर रहे हैं। 10 के सिक्के के बंद होने की अफवाह के चलते दुकानदारों ने 10 के सिक्के लेने ही बंद कर दिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

दुकानदारों और ग्राहकों में हो रही लड़ाई

पुलिस - फोटो : Demo Pic
इस वजह से आए दिन दुकानों और ग्राहकों की लड़ाई हो रही है। इन छोटी-छोटी लड़ाइयों पर इमरजेंसी कंट्रोल रूम में फोन करके मदद मांग रहे हैं। 

पुलिस कंट्रोल रूम की इंचार्ज शबाना खान ने बताया कि इन दिनों से सबसे ज्यादा 10 के सिक्के न लेने की शिकायतें आ रही हैं। 

दुकानदारों को समझाकर थक गए है कि 10 के सिक्के अभी बंद नहीं हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें