गुड़गांव की स्थानीय अदालत ने सिटी थाना पुलिस को फर्जी तरीके से मतदाता पहचान पत्र बनवाने के मामले में खेल राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया सहित 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
आरोप है कि उन्होंने फर्जी कॉलोनी एवं मकान नंबर के आधार पर 10 लोगों के वोटर आईकार्ड बनवा दिए। अदालत ने यह आदेश सेक्टर-12 के ओमप्रकाश की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।
आरोप है कि मंत्री और उनके सहयोगियों ने फर्जी तरीके से एक ही मकान नंबर पर मतदाता पहचान पत्र बनवाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें: चुनाव में इस सीट पर हावी होगा जातीय समीकरण
याचिका के आधार पर अदालत ने पाया कि अशोकपुरी के मकान नंबर 785/35 के पते हरीपाल पुत्र नरायण सिंह,, नारायण पुत्र गयानी राम, दिलबाग पुत्र नरायण सिंह, धर्मबीर पुत्र नरायण सिंह, जयपाल पुत्र नरायण सिंह, कविता पत्नी जयपाल, सविता पत्नी धर्मबीर, रामरती पत्नी नारायण सिंह, राजेश पत्नी हरपाल सिंह, कृष्णा पत्नी दिलबाग के मतदाता पहचान-पत्र बनवाए गए।
जबकि इस नंबर का न कोई मकान है और न ही इस नाम की गुड़गांव में कोई कॉलोनी। पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने बताया कि पहले भी इस तरह के तीन मामले अदालत के आदेश पर दर्ज किए जा चुके हैं।
गुड़गांव में 9 मार्च को सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मतदान केंद्र पर उपलब्ध रहेंगे। लोग इस दिन मतदान केंद पर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।