फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.47 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार, देखें एक नजर में दिल्ली विधानसभा चुनाव का इतिहास

Tue, 07 Jan 2020 05:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली की नई सरकार का फैसला इस बार 1.47 करोड़ मतदाता करेंगे। 2015 विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार वोटरों संख्या करीब 16 लाख ज्यादा है। इसमें पहली बार वोट देने वालों की संख्या करीब 2.08 लाख है। दिल्ली चुनाव कार्यालय ने सोमवार को फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी है। दिलचस्प बात यह कि प्रति हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह के मुताबिक, जनवरी 2019 में प्रकाशित मतदाता सूची से 7.27 फीसदी वोटर ज्यादा हैं। वहीं, लिंगानुपात भी 812 से बढ़कर 824 हो गया है। जबकि नए वोटरों की संख्या पिछले लोकसभा चुनावों की तुलना में 97 हजार से बढ़कर 2.08 लाख हो गई है। 

रणबीर सिंह ने बताया कि एक सितंबर से तीस अक्तूबर के बीच स्पेशल समरी रिविजन किया गया। इस दौरान करीब 2.47 लाख नए मतदाताओं को लिस्ट में शामिल किया गया, जबकि करीब 60 हजार को निकाला गया। इससे मतदाताओं की संख्या में 1.87 लाख की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा होंगे इस बार फर्स्ट टाइम वोटर

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं (18-19 साल) की संख्या 2,08,883 है। जबकि लोक सभा चुनाव में यह संख्या
97,684 थी। वहीं, बीते विधान सभा चुनाव में 1,72,450 थी। 

लापता मतदाताओं की संख्या 11 लाख से ज्यादा
रणबीर सिंह ने बताया कि दिल्ली में फिलहाल 11,55,631 मतदाता या तो अनुपस्थित रहे या उन्होंने अपना निवास स्थान बदल लिया है। संभव है कि इसमें से कुछ की
मृत्य भी हो गई हो। चुनाव कार्यालय इसकी जांच कर रहा है। आगे सत्यापन होने के बाद उनका नाम वोटर लिस्ट से निकाला जाएगा।

आबादी की तुलना में मतदाता बढ़े
चुनाव कार्यालय के मुताबिक, आबादी की तुलना में मतदाताओं की संख्या (एपिक अनुताप) इस बार बढ़ी है। 2019 में अनुमानित 1.97 करोड़ की आबादी पर 1.37 करोड़
मतदाता थे। ईपी अनुपात 69.29 था। जबकि मौजूदा 2.01 करोड़ की आबादी पर मतदाता 1.46 करोड़ है। इस हिसाब से ईपी अनुपात 72.94 हैं। वहीं, 2015 में की
अनुमानित आबादी 1.86 करोड़ पर ईपी अनुपात 70.02 फीसदी था।

2020 की फाइनल मतदाता सूची:
कुल आबादी  2,01,43,686
कुल वोटर 1,46,92,136
पुरुष मतदाता 80,55,686
महिला मतदाता  66,35,635
थर्ड जेंडर 815
पहली बार मतदाता 2,08,883
महिला वोटर प्रति एक हजार पुरुष पर 824
अनुपस्थित, शिफ्ट, मृतक 11,55,631

मटियाला सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता:               4,19,935
चांदनी चौक पर सबसे कम मतदाता 1,25,172
तिलक नगर में सबसे ज्यादा प्रति एक हजार पुरुष पर 951 महिला मतदाता  
ओखला में सबसे कम प्रति एक हजार पुरुष पर 677 महिला मतदाता  


2015 की फाइनल मतदाता सूची:
दिल्ली की अनुमानित आबादी 1.86 करोड़
कुल मतदाता 1,30,85,251
पुरुष मतदाता 72,60,633
महिला मतदाता 58,24,618
थर्ड जेंडर 796
पहली बार मतदाता 1,72,450
महिला मतदाता प्रति एक हजार पुरुष पर 802 
अनुपस्थित, शिफ्ट, मृतक 65000

मटियाला सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता:        3,39,686
चांदनी चौक पर सबसे कम मतदाता 1,12,739
शकूरबस्ती में सबसे ज्यादा प्रति एक हजार पुरुष पर 938 महिला मतदाता  
तुगलकाबाद में सबसे कम प्रति एक हजार पुरुष पर 638 महिला मतदाता  
विज्ञापन

एक नजर में दिल्ली विधानसभा चुनाव

1. पहला विधानसभा चुनाव : 27 मार्च 1952
कुल सीटें : 48
कुल मतदाता : 7,44,668
वोट पड़े :         5,21,766
पहला मुख्यमंत्री : चौधरी ब्रह्मप्रकाश (कांग्रेस) फिर गुरमुख निहाल सिंह 
किस दल को कितनी सीटें : कांग्रेस : 39, भारतीय जनसंघ (अब भाजपा): 5
. वर्ष 1956 से 92 तक विधानसभा को समाप्त रखा गया। 

2. दूसरा विधानसभा चुनाव : 1993
कुल सीटें: 70
कुल मतदाता : 58,50,545
वोट पड़े :         36,12,713
किस दल को कितनी सीटें: भाजपा: 49, कांग्रेस :14
मुख्यमंत्री : मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज

3. विधानसभा चुनाव : 1998
कुल सीटें : 70

कुल मतदाता : 8420141
वोट पड़े :        4124986 (48.99 फीसदी)
मुख्यमंत्री : शीला दीक्षित 
किस दल को कितनी सीटें : कांग्रेस- 52, भाजपा-17, जदयू- 1

4. विधानसभा चुनाव : 2003
कुल सीटें : 70

कुल मतदाता : 84,48,324
वोट पड़े :        45,13,135 (53.42 फीसदी)
मुख्यमंत्री : शीला दीक्षित 
किस दल को कितनी सीटें : कांग्रेस- 47, भाजपा- 20, जदयू-एनसीपी और आजाद एक-एक

5. विधानसभा चुनाव : 2008
कुल सीटें : 70

कुल मतदाता : 1,07,26,573
वोट पड़े :         61,76,075 (57.58 फीसदी)
मुख्यमंत्री : शीला दीक्षित
किस दल को कितनी सीटें : कांग्रेस- 43, भाजपा- 23, बसपा- 2, निर्दलीय और लोक जनशक्ति पार्टी को एक-एक

6. विधानसभा चुनाव : 2013
कुल सीटें : 70

कुल मतदाता : 1,19,36,360
वोट पड़े :         78,33,919 (65.63 फीसदी)
मुख्यमंत्री : अरविंद केजरीवाल
49 दिन की सरकार
किस दल को कितनी सीटें : भाजपा-31, आम आदमी पार्टी- 28, कांग्रेस- 8, आईएनडी, जदयू, एसएडी- तीनों को एक-एक सीट

7. विधानसभा चुनाव : 2015 
कुल सीटें : 70

कुल मतदाता : 1,33,13,295 
कुल वोट पड़े :   89,36,159 (67.12 फीसदी)
मुख्यमंत्री : अरविंद केजरीवाल (आप)
किस दल को कितनी सीटें : आम आदमी पार्टी- 67, भाजपा- 3
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें