फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर घर में मचा कोहराम, सड़क किनारे खून से सना मिला युवक का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 09 Nov 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
युवक का शव
विज्ञापन

दिवाली की रात उत्तराखंड के सितारगंज में एक युवा किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से घर में मातम छा गया। युवक का शव सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिजनों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है जबकि पुलिस इसे सड़क हादसे में हुई मौत मान रही है। वहीं मृतक के साथ उस वक्त जो दोस्त था वो भी फरार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के पिता का अपराधिक इतिहास रह चुका है। मृतक का नाम संदीप सिंह उर्फ सोनू बताया जा रहा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोनू का शव बाजार में ममता स्वीट्स के सामने सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिला था। आनन फानन में लोग उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। एसएसआई का कहना है कि यह हत्या है या हादसा इसकी अभी जांच की जा रही है। दोस्त को भी बुलाया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें