फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की मौत, गैर इरादतन हत्या में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की दूसरे दिन मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना आठ मई की रात की बताई जा रही है। आदर्श कालोनी नेहरू ग्राम निवासी नरेंद्र गुसाईं ने बताया कि उनका भाई धीरेंद्र कैंट क्षेत्र में अपने परिचितों के यहां गया था। वहां पर उसने चंदन थापा के साथ घर पर पार्टी की। थापा के घर पर अनिकेत और उसके दो साथी शंकर थापा व सागर थापा भी आ गए। तीनों ने धीरेंद्र के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल होने के बाद धीरेंद्र व चंदन थापा को दून अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। इसके बाद नौ मई की रात धीरेंद्र घर से बाहर निकला था। अचानक रिंग रोड पर पेट्रोल पंप के पास वह अचेत होकर गिर गया।
उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर शंकर सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि धीरेंद्र के सिर पर लगी गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मृत्यु हुई है। नरेंद्र गुसाईं ने कैंट थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि आरोपी अनिकेत मान निवासी लांघा रोड, बरोटीवाला, विकासनगर, सागर थापा व शंकर थापा निवासी कन्या पाठशाला के पास शिव मूर्ति चौक डाकरा बाजार, कैंट के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें