फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी के प्रेरणा स्रोत हैं स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Mon, 25 Nov 2019 01:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • ओएनजीसी ऑडिटोरियम में हेमवती नंदन बहुुगुणा जन्मशताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव आयोजित
विज्ञापन
देहरादून में आयोजित किया गया कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं ऑल इंडिया सोसायटी ऑफ एजूकेशन की ओर से हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्मशताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्व. बहुगुणा हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

विज्ञापन


रविवार को ओएनजीसी ऑडिटोरियम में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। बतौर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्व. बहुगुणा के जीवन में कितने भी उतार-चढ़ाव आए हों, लेकिन उन्होंने कभी भी परिस्थितियों के साथ समझौता नहीं किया। वह अपने नैतिक मूल्यों, सिद्धांतों एवं आदर्शों पर हमेशा अडिग रहे। उनके विचार हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और देते रहेंगे। स्व. बहुगुणा के पुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि स्व. बहुगुणा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था। उन्हें अपनी संस्कृति, बोली और भाषा से बेहद प्यार और लगाव था।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी, सांसद उत्तर प्रदेश एवं स्व. बहुुगुणा की पुत्री रीता जोशी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक मुन्ना सिंह चौहान आदि ने भी स्व. बहुगुणा की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि वह सच्चे राजनेता, समाजसेवी और पहाड़ के हितों के लिए सोचने वाले व्यक्ति थे। इसलिए उन्हें पहाड़ पुत्र के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि स्व. बहुगुणा  उनके राजनैतिक गुरू रहे हैं, उन्हीं से उन्होंने राजनीति का कखहरा सीखा था। वह एक व्यक्ति नही बल्कि एक विचार थे।   रीता बहुुगुणा ने भी इस मौके पर अपने पिता के बारे में विचार व्यक्त किए साथ ही उन्होंने महाराष्ट में हुई घटना पर भी कहा कि भाजपा सिद्धांतों वाली पार्टी है। जो भी निर्णय लिया गया है वह संवैधानिक तौर पर लिया गया है। इस  मौके पर विधायक गणेश जोशी, खजान दास, सौरभ बहुगुणा एवं ऑल इंडिंया सोसायटी ऑफ  एजूकेशन के राष्ट्रीय महामंत्री  शेखर बहुगुणा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें