फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को होटल में बुलाया, मारपीट कर किया दुष्कर्म, फिर दी जान से मारने की धमकी

Wed, 01 May 2019 08:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

फेसबुक के जरिए एक माह पहले दोस्त बने युवक ने होटल में बुलाकर छात्रा को हवस का शिकार बना लिया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की पिटाई की और उसके हाथ को दांतों से काटने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह पहले भी दो लड़कियों से छेड़छाड़ और मारपीट कर चुका है।

विज्ञापन


एसपी सिटी श्वेता चौबे के मुताबिक पीड़ित छात्रा फेसबुक के जरिए ऋषभ मल्होत्रा के संपर्क में आई। एक माह पहले युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी तो छात्रा ने उसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। इस अवधि में दो बार उनकी मुलाकात हुई। 

विज्ञापन

28 अप्रैल को ऋषभ बातचीत करने के बहाने से उसे शहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ले गया। वहां कमरे की कुंडी लगाने पर छात्रा ने विरोध किया तो वह बदतमीजी पर उतर आया। उसने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए और उसके हाथों पर दांत गाड़ दिए। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी ऋषभ मल्होत्रा निवासी आर्यनगर को इंदिरा मार्केट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि वह नशे का आदी है। वह फेसबुक के माध्यम से युवतियों को दोस्त बनाकर उन्हें अपने जाल में फंसाता है। आरोपी पहले भी दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें