फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के जनविरोधी फैसले जनता को बताएगी युवा कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर युवा कांग्रेस ने चर्चा की। इसमें पार्टी की नीतियों और भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों को जन-जन तक पहुंचाने की बात पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

रिंग रोड स्थित एक होटल में सोमवार को हुई बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलुवरु ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए युवा कांग्रेस द्वारा चुनाव प्रभारी के रूप में मनीष चौधरी को नियुक्त किया गया है। मनीष चौधरी राष्ट्रीय सचिव के रूप में युवा कांग्रेस में काम कर रहे हैं। युवा कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य 2022 में प्रत्येक बूथ में 10 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी कार्यक्रमों में जनता के बीच बेरोजगारी को मुख्य मुद्दा बनाते हुए भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय सचिव प्रदीप सूर्या, प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर, राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया, इशिता, गुरुपीठ, प्रिंस, संदीप चमोली, नवनीत कुकरेती, आयुष सेमवाल, भूपेंद्र नेगी, विनीत प्रसाद भट्ट, रॉबिन त्यागी व कमल कांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें