फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनीयती से घर में घुसे युवक को धुना

Mon, 10 Nov 2014 12:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के माजरी माफी गांव में बदनीयती से घर में घुसे युवक को दबोच लिया। आरोपी की पिटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट से तनातनी हो गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। तनातनी के कारण देर रात तक पुलिस गांव में डेरा डाले हुए थी।
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने आरोपी को पकड़ा
रविवार को नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के माजरी माफी गांव में रविवार को बखेड़ा हो गया। आरोप है कि एक युवक बदनीयती से एक युवती केघर में घुस गया। शोर-शराबा होने पर युवती के परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। बुरी तरह उसकी पिटाई की गई।

इसी बीच युवक के परिजन भी उसके बचाव में आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट से हंगामा खड़ा हो गया। दोनों पक्षों के समर्थन में काफी लोग एकत्र हो गए। झगड़े की खबर पर सीओ डालनवाला प्रमोद कुमार आसपास के थानों की पुलिस को लेकर मौकेपर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन


भीड़ को समझाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस आरोपी को भीड के चुंगल से निकालकर ले आई है। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें