फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर की दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम रहा तो अधेड़ महिला को बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट

Thu, 26 Sep 2019 10:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लगातार तीन दिन तीन महिलाओं की हत्या से दहले उत्तराखंड के रुद्रपुर में मंगलवार को हुई हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि युवक ने अधेड़ महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन


जब वह नाकाम रहा तो उसने महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून में सना कपड़ा भी बरामद कर लिया गया है। 

बता दें कि रुद्रपुर की बीएसएनएल कॉलोनी निवासी महिला(50) घटना के वक्त घर में अकेली थी। उनके दो बेटे दिल्ली में नौकरी करते हैं और बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। सोमवार रात किसी काम से वह गांव गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को अचानक गांव के ही एक युवक ने महिला के घर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। आरोपी के पिता ने ही पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना भी दी थी। 

वहीं, हत्या के बाद युवक ने खुद को बचाने के भी प्रयास किए। उसने पहले अपने हाथ बाथरूम में धोये, उसके बाद घर का सामान उथल-पुथल कर माहौल लूट का दिखाने की भी कोशिश की। लेकिन उसके पिता की सूचना पर पुलिस ने उसे बुधवार को दबोच लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें