फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी बहनों को घर में मिला धोखा, गांव आया साथ

Fri, 13 Mar 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने दो किशोरियों के साथ धोखाधड़ी कर उनकी जमीन अपने नाम करवा ली और मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। इस नाइंसाफी के खिलाफ पूरा गांव बेटियों के पक्ष में खड़ा हो गया।
विज्ञापन


पंचायत कर आरोपियों को हिदायत दी कि उनकी जमीन वापस करें। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घिराव भी किया। बाद में आरोपियों ने पंचायत के फैसले को मान लिया, जिस पर समझौता हो गया।

मामला हरिद्वार के चुड़ियाला क्षेत्र के ग्राम शेरपुर का है। बताया गया कि यहां के रहने वाले एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। ऐसे में उनकी दो नाबालिग बेटियां अपने परिजनों के साथ रह रही थी।
विज्ञापन


आरोप है परिजनों ने धोखाधड़ी कर उनके हिस्से की जमीन अपने नाम करवा ली। उनकी जमीन पर खड़े पापुलर के पेड़ भी उनकी शादी कराने के नाम पर कटवा लिए। इन पेड़ों के बदले मिले करीब चार लाख रुपये भी हड़प लिए।

बृहस्पतिवार की रात दोनों किशोरियों को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इन दोनों बहनों में से एक विकलांग है।
Trending Videos
विज्ञापन

आत्महत्या करने जा रही थी दोनों बहनें

अपनों से धोखा खाकर बेघर और निराश दोनों बहनें बृहस्पतिवार की देर शाम आत्महत्या करने जा रही थी तभी पड़ोस की एक महिला ने उन्हें रोका और कारण पूछा। बात पूरे गांव में फैल गई।

ग्राम प्रधान मोहम्मद फारुख ने शुक्रवार की सुबह इस मामले पर पंचायत बुलाई और आरोपियों को हिदायत दी कि उनकी जमीन वापस करें तथा पेड़ों की कीमत भी उनके खाते में जमा कराएं। आरोपियों ने हीलाहवाली की तो ग्रामीण एकजुट होकर तेज्जुपुर पुलिस चौकी पर पहुंच गए। दबाव बनने पर आरोपी पंचायत का फैसला मानने को राजी हो गए।

इनका है कहना
ग्रामीण उनके पास आए थे बाद में उन्होंने बताया कि फैसला हो गया है। अगर इसके बाद भी कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज शर्मा, चौकी प्रभारी तेज्जुपुर

पूरा गांव बेटियों के साथ है। उनके साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। आरोपियों ने अपनी गलती मान ली है। अगर इसके बाद भी कोई नाइंसाफी हुई तो कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी।
-मोहम्मद फारुख, ग्राम प्रधान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें