फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ्य शरीर और सुंदर काया के लिए योग जरुरी

विज्ञापन
पूर्णानंद इंटर कॉलेज में आयोजित योग आयुर्वेद शिविर में योगाभ्यास करते पुलिस कर्मी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहने, मानसिक दबाव कम होने, निरोगी होने, मन व शरीर को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होने और योगाभ्यास से शरीर को होने वाले लाभ व प्रतिदिन योग करने से अनेक प्रकार की बीमारियों से बचने से लाभ मिलता है। पुलिस जवानों को अपने दिनचर्या में अनेक प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ता है, उनके तनाव को थोड़ा कम करने के लिए नौ दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को टिहरी पुलिस प्रशासन की ओर से पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में आयोजित नौ दिवसीय योग, आयुर्वेद शिविर का विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने शिविर में शिरकत कर विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया। योगाचार्य योगी अमृत राज ने पुलिस जवानों को स्वस्थ शरीर और निरोगी काया के लिए विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। एसएसपी की ओर से योगाचार्य को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर मुनिकीरेती थानाध्यक्ष कमलमोहन भंडारी, निरीक्षक यातायात सिद्धार्थ कुकरेती, वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी, सीआईयू इंचार्ज लखपत बुटोला, तपोवन चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी, कैलाश गेट चौकी इंचार्ज योगेश पांडेय, भद्रकाली चौकी इंजार्ज विकास शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें