फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफरनामा: विकास की ऊंचाई को छुएगी राजधानी

Wed, 01 Jan 2014 12:16 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विभागों के दावे और वादे पूरे हुए तो देहरादून की पहचान बदल जाएगी। टूटी-फूटी सड़कों से पहचाने जाने वाले इस शहर में फ्लाईओवर बनेंगे।
विज्ञापन


जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा तो घर का सपना भी कम बजट में पूरा होगा। न बिजली कटौती होगी और न जलभराव। दावे तो सालों से किए जाते रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि 2014 में यह पूरे होंगे और लोगों को वाकई अहसास होगा कि वे राजधानी में रहते हैं न कि किसी कस्बे में।

चार फ्लाईओवर
शहर में चार फ्लाईओवर और एक रेलवे अंडर ब्रिज का काम 2014 के आखिर तक पूरे होने की उम्मीद है। आईएसबीटी पर फ्लाईओवर बनाने का कार्य शुरू हो चुका है।

जोगीवाला, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला चौक फ्लाईओवर और भंडारी बाग रेसकोर्स रेलवे अंडर ब्रिज का काम शुरू होने के लिए टेंडर फाइनल हो चुका है। मौके पर पेड़ कटान का कार्य चल रहा है। लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता एचके उप्रेत्ती ने बताया कि 12 माह में कार्य को पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


निर्माण में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं, जिससे 2014 में इन कार्यों को पूरा किया जा सके।

सस्ते घर का सपना होगा पूरा
आईएसबीटी स्थित एमडीडीए की आवासीय योजना से सस्ते घर का सपना पूरा होगा। 31 दिसंबर तक फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बीत चुकी है।

अगले दो माह के भीतर लाटरी के जरिये लोगों को फ्लैट आवंटित होने की उम्मीद है। साथ ही भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इससे करीब साढ़े पांच सौ लोगों का सपना पूरा होगा।

इंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट
घंटाघर, डिस्पेंसरी रोड पर शानदार कांप्लेक्स बनाने के बाद एमडीडीए अब इंदिरा मार्केट की सूरत बदलने जा रहा है। इस योजना के बारे में विवाद नहीं है। ऐसे में एमडीडीए प्राथमिकता के आधार पर इसे पूरी करने की तैयारी में है।

इससे राजपुर रोड से लैंसडोन चौक के बीच में शहर को एक सुंदर बाजार मिलेगा। यहां पार्किंग से लेकर पैदल चलने तक की अच्छी व्यवस्था होगी।

झाझरा बिजली सब स्टेशन
पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (पिटकुल) का 220 केवी का सब स्टेशन झाझरा में बनकर तैयार है। पिटकुल के प्रबंध निदेशक एसएस यादव के अनुसार 31 जनवरी 2014 से पहले इस सब स्टेशन को शुरू कर दिया जाएगा।

इससे सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कटौती नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही माजरा में भी लोड काफी कम हो जाएगा, जिससे शहर को ओवरलोडिंग की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


टर्नर रोड ड्रेनेज प्लान
इस प्लान को तैयार करने में ही डेढ़ साल से अधिक का वक्त लग गया। करीब 18 करोड़ की लागत से पेयजल निगम ने इस योजना को बनाया है, जिसका भुगतान एमडीडीए को करना है।

इस योजना से आईएसबीटी, क्लेमेंटटाउन सहित आसपास की आधा दर्जन से अधिक कालोनियों में जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी।

एमडीडीए वीसी आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि जनवरी में शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे जुलाई से पहले इसे पूरा किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें