पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर का कहना है कि 13 जिला 13 नए पर्यटन डेस्टिनेशन एक दीर्घकालीन योजना है। इस योजना में काम चल रहा है। इसके परिणाम आने वाले समय में दिखाई देंगे।
टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है।
ये 13 टूरिस्ट डेस्टिनेशन होंगे विकसित
अल्मोड़ा में कटारमल सूर्य मंदिर, नैनीताल के मुक्तेश्वर में हिमालय दर्शन, पौड़ी के सतपुली खैरासैंण में नौका विहार, देहरादून के लाखामंडल में महाभारत सर्किट, हरिद्वार के बावन शक्ति पीठ, उत्तरकाशी के हरकीदून व जखोल में ट्रैकिंग, टिहरी में जल क्रीड़ा, रुद्रप्रयाग के चिरबटिया में नेचर एवं ग्रीन टूरिज्म, ऊधमसिंह नगर के द्रोण सागर में जल क्रीड़ा, चंपावत में पाटी देवधुरा में पर्यटन स्थल, बागेश्वर के गरुड़ वैली में हिमालय दर्शन व टी-टूरिज्म, पिथौरागढ़ के मोस्टमानो में नेचर व ग्रीन टूरिज्म और चमोली जिले के गैरसैंण को कॉरपोरेट डेस्टिनेेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।