आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव मुख्यमंत्री: अवस्थापना विकास शाखा के सभी कार्यक्रम व विभागों के सभी कार्य प्रगति देखेंगे। अनुश्रवण, जिलाधिकारियों से समन्वय, जिलास्तरीय विकास कार्यों जन उपयोगी कार्यक्रमों का समन्वय व अनुश्रवण करेंगे। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, न्यायपालिका व राजभवन से संबंधित सभी प्रकरण, सीएम की घोषणाएं, व उनका अनुश्रवण, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित, राज्य सेक्टर की परियोजनाएं, विधायकों व सांसदों से समन्वय, मुख्यमंत्री कार्यालय अनुभाग तीन व चार तथा सीएम व एसीएस द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्य करेंगे। वन एवं पर्यावरण, लोनिवि, पर्यटन, आईटी, जैव प्रौद्योगिकी, नागरिक उड्डयन विभाग, ऊर्जा , सिंचाई, अपारंपरिक ऊर्जा व परिवहन, पेयजल विभाग की फाइलों का निस्तारण कराएंगे।
शैलेश बगौली, सचिव मुख्यमंत्री: सीएम की विस क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा एवं सुनवाई, राजधानी के बाहर सीएम का प्रवास व भ्रमण के लिए कार्यक्रमों का समन्वय, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में राज्य से संबंधित लंबित प्रकरणों का अनुश्रवण, मंत्रिपरिषद के मामले, मुख्यमंत्री सचिवालय व कैंप कार्यालय में प्रशासनिक व कार्मिक संबंधी कार्य, केंद्र सरकार के साथ समन्वय व प्राथमिकता वाले कार्यों की सुनवाई, मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुभाग एक व छह। कृषि उत्पादन, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, ग्रामीण अभियंत्रण, लघु सिंचाई, जल संवर्धन एवं वर्षा जल संग्रण, जलागम प्रबंधन, कृषि, कृषि विपण, कृषि शिक्षा, सहकारिता, गन्ना विकास, चीनी उद्योग पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, उद्यान, रेशम विभाग, वित्त, गोपन, खाद्य एवं नगारकि आपूर्ति निर्वाचन, उच्च शिक्षा, नगर विकास विभाग, आवास एवं राजस्व विभाग से संबंधित फाइलें।
ये भी पढ़ें...खुलासा: अधिकारियों ने खुद प्रोजेक्ट बनाया और प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया, कॉर्बेट के तीन अफसरों पर गिरी गाज, होगी जांच
एसएन पांडेय, प्रभारी सचिव, मुख्यमंत्री: राजधानी से बाहर मुख्यमंत्री के प्रवास एवं भ्रमण कार्यक्रम, राजभवन से संबंधित सभी प्रकरण, राजकीय विभागों द्वारा विभिन्न आयोगों में नियुक्तियों के लिए भेजे गए प्रस्तावों की प्रगति व अनुश्रवण, मुख्यमंत्री की घोषणाएं, सीएम की बैठकों में लिए गए सभी निर्णयों को लागू कराना, केंद्र पोषित, वाह्य सहाययित योजनाओं व प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों का अनुश्रवण, प्रत्येक सोमवार को शासकीय कार्यावधि में मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय में आने वाले विभिन्न महानुभावों, जन प्रतिनिधियों से मुलाकात कराना, व उनसे प्राप्त होने वाले प्रत्यावेदनों पर कार्यवाही व अनुश्रवण, सीएम की विभागीय व जिला बैठकों के लिए दो दिन पहले एजे…