दून निवासी एक महिला ने क्षेत्र के जाने-माने चिकित्सक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसएसपी दफ्तर के शिकायत प्रकोष्ठ में की है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला ने कहा कि वर्ष 2002 में वह विकासनगर स्थित चिकित्सक के प्राइवेट क्लीनिक पर काम करती थीं।
आपत्तिजनक फोटो भी खींची
इस दौरान डाक्टर ने उसे अपने चैंबर में बुलाकर दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो भी खींची। आरोप लगाया कि डाक्टर ने उसकी सीडी भी बनाई है।
पढें, हैवान! कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरू
सीडी की आड़ में किया दुष्कर्म
जिसकी आड़ में डाक्टर उसे लगातार ब्लैकमेल करता आ रहा है। सीडी की आड़ में उसने कई बार दुष्कर्म किया। कहा कि 14 और 15 सितंबर को जब वह डाक्टर के क्लीनिक पर पहुंची तो डाक्टर ने उसके साथ फिर छेड़छाड़ की।
महिला ने एसएसपी से दोषी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जीएस दसौनी ने बताया कि बाजार चौकी प्रभारी को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। विवेचना में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।