फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से 15 साल तक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक उसके साथ 15 साल तक दुष्कर्म करता रहा और अब उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया है। मामले में डीआईजी गढ़वाल रेंज के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। युवती का कहना है 2007 में उसकी मुलाकात पार्क रोड निवासी रजनीश से हुई थी। वह रजनीश के पिता को पहले से जानती थी। इस मुलाकात के बाद वह पहली बार उनके घर रजनीश की बहन की शादी में गई। वहीं पर दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। युवती के अनुसार दोनों के परिवारों के बीच अच्छी-खासी जान पहचान हो गई। इस बीच दोनों की शादी की बातें होने लगीं। युवक भी उससे मिलने के लिए सहारनपुर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है जब उसने इनकार किया तो उसने कहा अब तो शादी होने वाली है। इसी बात को कहते हुए वह दुष्कर्म करता रहा। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपी रजनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें