फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Sun, 12 Mar 2023 02:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

हादसा प्रेमनगर थाना क्षेत्र के झाझरा में हुआ। मृत महिला की पहचान साजिया खान निवासी धर्मावाला, सहसपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दपंती बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


हादसा प्रेमनगर थाना क्षेत्र के झाझरा में हुआ। मृत महिला की पहचान साजिया खान निवासी धर्मावाला, सहसपुर के रूप में हुई। साजिया अपने पति मोहम्मद नईम खान के साथ शुक्रवार रात को अपने घर जा रही थी।

तभी रास्ते में ग्राफिक एरा अस्पताल के सामने उनकी बाइक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान साजिया की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें