फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसगुल्ला खाते ही हुई बीमार, अस्पताल में मौत

Wed, 28 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के रावली महदूद गांव में एक चौंकाने वाली घटना में रसगुल्ला खाने से तबीयत बिगड़ने पर एक महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि पति का कहीं पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन


108 सेवा से कराया था भर्ती
बताया गया कि मंगलवार देर रात 108 सेवा की मदद से पूरण ने अपनी पत्नी मधु (55) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिला अस्पताल में पति ने डॉक्टरों को बताया कि रसगुल्ले खाने से पत्नी की तबियत बिगड़ गई है।

बुधवार सुबह उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर सिडकुल थाने से एसआई सतेंद्र भंडारी जिला अस्पताल पहुंचे।

पति का नहीं चला पता
जानकारी जुटाने के बाद एसआई ने महिला के पति की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। एसओ ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि पति के मिलने के बात घटना का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें