फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: गुस्साई बहू ने फोड़ दिया सास का सिर, पढ़िए पूरा मामला

Sat, 20 Oct 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
blood
विज्ञापन

रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी विवाहिता पर सास ने मारपीट कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विवाहिता के ससुर ने कोतवाली पहुंचकर इसकी तहरीर दी है। उधर, विवाहिता ने भी पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक की शादी करीब पांच साल पूर्व हरिद्वार निवासी युवती से हुई थी।

विज्ञापन

किसी बात को लेकर सास और विवाहिता में विवाद हो गया

बताया जा रहा है कि विवाहिता एक स्कूल में शिक्षिका है। बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर सास और विवाहिता में विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाहिता ने मारपीट कर किसी चीज से हमला कर सास का सिर फोड़ दिया। शुक्रवार को विवाहिता के ससुर ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। आरोप है कि विवाहिता ने अपने एक परिचित के साथ मिलकर मारपीट की।

साथ ही परिचित ने खुद को पुलिस में होने की धमकी दी। उधर, विवाहिता भी कोतवाली पहुंची और ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया। एसएसआई रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें