फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक आबकारी आयुक्त ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पर कराया ब्लैकमेलिंग का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आबकारी के सहायक आयुक्त मनोज उपाध्याय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज किया गया है। डालनवाला पुलिस ने मनोज उपाध्याय की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। बताया कि महिला ने बीमा पॉलिसी कराने के नाम पर उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बता दें, महिला ने गुरुग्राम में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। इसे वहां से ट्रांसफर कर देहरादून के डालनवाला थाने में दर्ज किया गया। महिला का आरोप है कि मनोज उपाध्याय ने उसे शादी का झांसा देते हुए कई बार दुष्कर्म किया है। घटनास्थल के रूप में उसने डालनवाला थाना क्षेत्र का एक होटल भी बताया था।
अब मनोज उपाध्याय ने महिला के खिलाफ डालनवाला थाने में शिकायत की है। उनका कहना है कि महिला से मुलाकात 2017 में हुई थी। उसने खुद को बेसहारा बताया था और बच्चों के देहरादून के एक स्कूल में पढ़ने की बात कही थी। उसने बीमा पॉलिसी बेचने की बात कह कर मदद मांगी थी। इस पर अपने परिचितों से कहकर कई बीमा पॉलिसी बिकवाईं। इसके बाद महिला पॉलिसी के लिए अपने साथियों को उनके पास भेजने लगी। जब पॉलिसी देने से मना कर दिया गया तो उसने झूठे मुकदमे में फंसा दिया। इसकी वह काफी समय से धमकी दे रही थी। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नार्को टेस्ट कराने की मांग
उपाध्याय ने इस मामले में महिला और खुद का नारको टेस्ट कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को उन्होंने सारे सबूत दे दिए हैं। वह कभी महिला के साथ मसूरी या किसी अन्य जगह गए इस संबंध में जब नारकोटेस्ट होगा तभी स्थिति सभी के सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें