फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: कैफे के बाहर गोलीकांड में शामिल दो युवक फिर भिड़े, सन्नी पर फायरिंग का आरोप लगा चौकी पहुंचा शुभम

Sun, 15 Nov 2026 10:07 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ आईएसबीटी गेट नंबर दो पर चाय पी रहा था। घटना सुबह करीब दो से तीन बजे के बीच की है। इसी दौरान सन्नी अपने साथ 10 से 12 युवकों को लेकर वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुए गोलीकांड में शामिल रहे दो युवक एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। जुलाई में स्वस्तिक कैफे के बाहर सन्नी पर गोली चलाने के आरोप में जेल जा चुका शुभम अब खुद सन्नी के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा है। शुभम ने आरोप लगाया है कि सन्नी ने अपने 10 से 12 साथियों के साथ मिलकर उस पर और उसके दोस्त पर हमला किया। इस दौरान सन्नी ने तीन राउंड फायरिंग भी की। मामले में शुभम ने 14 नवंबर को आईएसबीटी चौकी में तहरीर दी है।

विज्ञापन


शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ आईएसबीटी गेट नंबर दो पर चाय पी रहा था। घटना सुबह करीब दो से तीन बजे के बीच की है। इसी दौरान सन्नी अपने साथ 10 से 12 युवकों को लेकर वहां पहुंच गया। आरोप है कि आते ही सभी ने शुभम और उसके दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में शुभम के सिर पर गंभीर चोट आई। शुभम का आरोप है कि इस दौरान सन्नी ने तीन राउंड फायरिंग भी की। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि इससे पहले 19 जुलाई को पटेलनगर थाना क्षेत्र के देहराखास स्थित स्वस्तिक कैफे के बाहर गोली चलने की घटना हुई थी। उस मामले में हरिद्वार के झबरेड़ा निवासी सन्नी ने शुभम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सन्नी का आरोप था कि शुभम ने फोन कर उसे कैफे के बाहर बुलाया था। वहां पहुंचने पर शुभम और उसके तीन साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद शुभम ने पिस्तौल निकालकर उस पर फायरिंग कर दी।

UK Top News: औली-बदरीनाथ में बर्फबारी, सीएम की बड़ी घोषणा, जंगल सफारी शुरू, अंकिता हत्याकांड में नया मोड़

विज्ञापन


आरोप था कि युवराज नाम के युवक ने भी शुभम से पिस्तौल लेकर दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली थी। घटना के बाद सन्नी ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर जांच शुरू की थी। अब करीब चार महीने बाद दोनों पक्ष एक बार फिर विवाद में आमने-सामने हैं। शुभम ने बताया कि पूर्व में हुए विवाद के बाद सन्नी के साथ उसका समझौता हो गया था। इसके बाद वह कई माह बाद देहरादून आया है। पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें