फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशे के खिलाफ अब शहरभर में अभियान चलाएगी सिट्रस

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के खिलाफ अब शहरभर में अभियान चलाएगी सिट्रस
विज्ञापन




देहरादून। नशे के खिलाफ क्लेमेनटाउन से शुरू हुई जनजागरूकता मुहिम को अब पूरे शहर में विस्तार दिया जाएगा। क्लेमेनटाउन रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी (सिट्रस) और यूथ राक्स की ओर से पिपलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित गढ़ कौथिक मेले में 11 से 14 नवंबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान हजारों लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और जागरूकता संबंधी पर्चे वितरित किए गए।

अभियान के दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों से संवाद किया। अभिभावकों से बच्चों की संगत, मित्रों, दिनचर्या और घर लौटने के समय पर नजर रखने की अपील की गई। उन्हें बच्चों को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने के लिए समय रहते सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान एक दंपति ने शिविर में पहुंचकर अपने बच्चे की नशे की लत से जुड़ी पीड़ा साझा की। उन्होंने बताया कि पहले वे बच्चे के देर से घर लौटने को सामान्य मानते थे, लेकिन अभियान में मिली सलाह ने उन्हें आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया। परिवार बच्चे के उपचार का प्रयास कर रहा है। दंपति ने इस मुहिम को लगातार जारी रखने की अपील की।
विज्ञापन


सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि अब शिक्षण संस्थानों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर छोटे कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं और आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान में अध्यक्ष गोविंद पांडे, संरक्षक महेश पांडे, कर्नल एचएम बर्त्वाल, मनोज सिंह, कैप्टन राज भट्ट, पुष्कर सामंत, सुरेंद्र सिंह रावत और यूथ राक्स की निदेशक डा. दिव्या नेगी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें