फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की दस्तक के साथ ही बीमारियों का भी हमला,

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून के दस्तक देने और झमाझम बारिश का दौर शुरू होने के बाद जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं मुसीबतें भी बढ़ा दी हैं। बारिश के साथ ही बीमारियों ने भी हमला बोल दिया है। खानपान में एहतियात न बरतने और बारिश में भीगने से लोग उल्टी, डायरिया, दस्त का शिकार होने के साथ ही वायरल बुखार से भी पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उल्टी-दस्त और डायरिया के साथ ही वायरल पीड़ित हजारों मरीज दून अस्पताल, कोरोनेशन और गांधी शताब्दी जैसे सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट के मुताबिक, ओपीडी में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज आ रहे हैं, जो डायरिया, उल्टी, दस्त के साथ ही वायरल बुखार से पीड़ित हैं। इतना ही नहीं ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को पेट दर्द के साथ ही गैस की भी शिकायतें हैं। दूसरी ओर दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केसी पंत के मुताबिक, बारिश होने के साथ ही अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
कहा कि डायरिया, उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। डायरिया, उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। वहीं, बड़ी संख्या में वायरल बुखार से पीड़ित भी मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। डॉ. पंत के मुताबिक, अस्पताल में प्रतिदिन औसतन ढाई से तीन हजार मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जो काफी बड़ा आंकड़ा है। बारिश के मौसम में कुछ एहतियात बरतकर बीमारियों से बचा जा सकता है। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि लोग थोड़ा खानपान में सावधानी बरतें।
विज्ञापन

बीमारियों से बचने के उपाय---
सड़कों के किनारे खुले में बिक रही चीजों का सेवन कतई न करें, बारिश के मौसम में बासी खाने से परहेज करें, घर में पकाया गया ताजा खाना ही खाएं, बाजार में बिक रहे कटे-फटे फलों का सेवन कतई न करें, बाजार से सब्जी लाने के बाद उसे अच्छी तरह से गर्म पानी में धोने के बाद ही से सेवन करें, बारिश में भीगने से बचें, एसी में सोने से परहेज करें, डायरिया के साथ ही उल्टी दस्त की शिकायत है तो घरेलू नुख्शे आजमाने के बजाए विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराकर इलाज कराएं, यदि वायरल बुखार है तो घर के बाकी सदस्यों से दूरी बनाकर रहें, उल्टी-दस्त होने की स्थिति में ओआरएस का घोल लगातार लेते रहेे, खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं, पानी को अच्छी तरह से उबालने के बाद ही इस्तेमाल करें, भरपूर नींद लेने के साथ ही हल्का-फुल्का व्यायाम करें।
बारिश के मौसम में खाने-पीने की चीजों के संक्रमित होने से डायरिया और उल्टी-दस्त का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बारिश में भीगने से ही वायरल बुखार हो रहा है। परिवार के एक सदस्य के वायरल से संक्रमित होने के बाद पूरा परिवार बुखार से संक्रमित हो रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. एनएस बिष्ट, वरिष्ठ फिजीशियन, कोरोनेशन अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें