फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं ये ठंड की दस्तक तो नहीं...

Mon, 15 Sep 2014 09:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में पारे को सर्दी लग गई है। पसीना भी डरा-सा है। मौसम में ठंडक महसूस की जाने लगी है। कहीं यह ठंड की आहट तो नहीं। इस मौसम में दून का औसत तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह लगातार 27 से 30 डिग्री के बीच बना हुआ है।
विज्ञापन


रात का भी ऐसा ही हाल है। न्यूनतम तापमान लुढ़का हुआ है। लोग हल्का पंखा तो चला रहे हैं, लेकिन ठंडा महसूस करने से बचने के लिए चादर तानना नहीं भूलते।

पिछले चार दिन का अधिकतम और तापमान
तिथि ------ तापमान (डिग्री से.)
10 सितंबर - 31.1-23.1
11 सितंबर - 27.1-23.0
12 सितंबर - 28.4-21.0
13 सितंबर - 30.6-20.4
Trending Videos
विज्ञापन

बर्फबारी देर तक तो सर्दी जल्दी

विशेषज्ञ कहते हैं, किसी साल अगर बर्फबारी देर तक हो तो संभावना रहती है कि अगले साल सर्दी कुछ समय पहले दस्तक दे। यह संभावना बलवती होती लग रही है।

लंबी भविष्यवाणी का मॉडल अभी नहीं
मौसम के संबंध में बहुत लंबी भविष्यवाणी कर पाना संभव नहीं। विशेषज्ञों की मानें तो मौसम पर अभी ऐसा कोई मॉडल विकसित नहीं हुआ है। अगर सभी इनपुट्स हों तो आने वाले 36 घंटे का ही अनुमान लगाया जा सकता है।

फिलहाल राजधानी देहरादून में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों ने सर्दी के कपड़े भी जमा करने शुरु कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें