फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में दिखेगा मिनी भारत

Wed, 11 Dec 2013 01:50 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों की रानी मसूरी में चार दिन तक चलने वाले विंटरलाइन कार्निवाल का आगाज आठ राज्यों की सांस्कृतिक परेड से होगा।
विज्ञापन


पढ़ें, नरेंद्र मोदी बनेंगे जनता के लिए 'परेशानी'

27 से 30 दिसंबर तक होने वाले कार्निवाल में देश के जाने-माने कलाकार और गीतकारों के अलावा सिने अभिनेता टॉम ऑल्टर, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण नाइट, फन गेम्स, विख्यात लेखक रस्किन बांड से भी पर्यटक चाय की चुस्कियों के साथ मुलाकात करेंगे।

पढ़ें, बजरंगबली के पोस्टर व भगवा झंडों से मच गई खलबली

जॉर्ज एवरेस्ट में स्टार गेजिंग का लुत्फ भी सैलानी ले पाएंगे। मंगलवार शाम को जेपी होटल में डीएम और कार्निवाल के चेयरमैन बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने पत्रकारों से बातचीत में कार्निवाल की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्निवाल में कब क्या होगा
27 दिसंबर
कार्निवाल का उद्घाटन सर्वे मैदान से आठ राज्यों की सांस्कृतिक झांकियों के साथ दो बजे होगा। शाम सात बजे से सिने अभिनेता टॉम आल्टर द्वारा गालिब नाटक का मंचन द रिंक में होगा। 8 बजे से ए शिवानी और रवि चेरी द्वारा कार्यक्रम पेश किया जाएगा।

28 दिसंबर
सुबह 10 बजे गांधी चौक लाइब्रेरी से मसूरी हेरीटेज वॉक
सुबह 11 बजे गढ़वाल टैरेस से रन फॉर मसूरी
दोपहर 12 बजे माउंटेन बाइक-जिसमें पांच विदेशी बाइकर्स भी भाग लेंगे
दोहपर 1 से 2 बजे तक साइकिलिंग- पिक्चर पैलेस से
दोहपर 3 बजे से रॉक क्लाइबिंग
शाम 7 बजे द रिंक में फैशन शो
शाम 8 बजकर 30 से होटल विकास में विक्रम घोष की प्रस्तुति

29 दिसंबर
सुबह 10 बजे मसूरी हेरीटेज वॉक, रोलर स्केटिंग
सुबह 12 बजे ट्रेजर हंट, गांधी चौक
3 बजकर 30 कैब्रिज बुक डिपो में टी विद रस्किन बांड
4 बजे लाइव बैंड- गढ़वाल टैरेस
रात्रि 8 बजे से गढ़वाली रमछौल नाइट- नरेंद्र सिंह नेगी और प्रीतम भरतवाण की टीम की पेशकश
8 बजे से होटल विकास में शिवानी कश्यप की प्रस्तुति

30 दिसंबर
10 बजे-मसूरी हेरीटेज वॉक
12 बजे विंटेज कार रैली- गांधी चौक से धनोल्टी, चंबा, ऋषिकेश-देहरादून होते हुए वापस मसूरी
3 बजे पेंटिंग प्रतियोगिता- गढ़वाल टैरेस
6 बजे बॉबी केश की प्रस्तुति होटल विकास में
8 बजे आशिकी 2 के अर्जित सिंह की प्रस्तुति होटल विकास में
इसके साथ ही गनहिल में शानदार आतिशबाजी के साथ कार्निवाल का समापन होगा। कार्निवाल में गढ़वाल फूड फेस्टिवल भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें