रोडवेज बस में परिचालक कुछ ऐसा ढो रहे थे कि देखने वाले सन्न रह गए। इसके बाद परिवहन निगम उन्हें निलंबित कर दिया।
परिवहन निगम प्रबंध निदेशक ने बसों में अवैध शराब ढोने के मामले में आउटसोर्स के दो परिचालकों को बर्खास्त और नियमित चालकों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा चंडीगढ़ रूट पर संचालित सभी बसों के चालक, परिचालकों को दूसरे रूटों पर तैनात करने का निर्देश दिया है।
रोडवेज बसों में अवैध तरीके से माल ढुलाई और बिना टिकट सवारी के मामले सामने आते रहे हैं। अब बसों से अवैध रूप से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी भी हो रही है। इसका खुलासा उपमहाप्रबंधक (संचालन) आरपी भारती की पांच फरवरी की रात में औचक जांच में हुआ है।