फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी मैक्स-जीप खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत

Thu, 08 Feb 2018 06:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोगों की मौके पर मौत होने की सूचना है। मृतकों में से 04 मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत से 22 किमी दूर स्वांला के पास मैक्स-जीप खाई में गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया गया कि मैक्स जीप टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही थी।

accident
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रही है कि वाहन में ज्यादातर लोग पिथौरागढ़ के थे। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुर्घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।
 
हादसे की खबर के बाद मृतकों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
 
 
विज्ञापन

मृतकों के नाम व पता:-

accident
1. किशोर पाण्डेय पुत्र जगदीश पाण्डेय, उम्र लगभग 29 वर्ष, ग्राम बकोटी कांडा, लोहाघाट (चम्पावत)

2. गौरव पाण्डेय पुत्र गोविन्द बल्लभ पाण्डेय, सैनिक कालोनी, हरिपुर नायक

3. बसारत अंसारी पुत्र अब्दुल रईस, लन्ठूड़ा, पिथौरागढ़।

4. पीयूष पुत्र राकेश कुमार, विंडातिवारी, दिगालीचैड़, चम्पावत।

5. आशिष पटवा पुत्र मोहन लाल, उम्र लगभग 26 वर्ष, हाल निवासी पिथौरागढ़।

6. गंगा देवी पत्नी मोतीराम, उम्र लगभग 55, ग्राम विंडातिवारी, दिगालीचैड़, चम्पावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें